चंदौसी: गांव पुरा एवं जयरोई हयात नगर के ग्रामीणों ने तहसील में दिया शिकायती पत्र, 25 खंभों की लाइन चोरी कर ले गए चोर
चंदौसी तहसील क्षेत्र के गांव पुरा एवं जयरोई हयात नगर के ग्रामीणों ने तहसील समाधान दिवस में पहुंचकर अपनी गंभीर समस्या को लेकर शिकायती पत्र सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि बीते दिनों चोरों द्वारा करीब 25 बिजली के खंभों की लाइन चोरी कर ली गई, जिससे क्षेत्रीय नलकूप पूरी तरह बंद हो गए हैं। नलकूप बंद होने से किसानों की फसलों पर संकट मंडराने लगा है