फतेहपुर: असोथर में ससुराल वालों की प्रताड़ना से आहत महिला के साथ लोकतांत्रिक गुलाबी गैंग की महिलाओं ने थाने में किया प्रदर्शन
फतेहपुर जिले के अशोथर थाने का लोकतांत्रिक गुलाबी गैंग की महिलाओं ने थाने का घेराव कर हंगामा काटा। लोकतांत्रिक गुलाबी गैंग की महिलाओं की माने तो कुसुंभी गांव की रहने वाली शाहिस्ता को ससुरलीजनी के द्वारा परेशान किया जा रहा था। थाने में शिकायती पत्र देकर मुकदमा दर्ज करवाना चाहा लेकिन मुकदमा न लिखे जाने पर गुलाबी गैंग की महिलाओं ने प्रदर्शन कर मुकदमा दर्ज करवाया