लाडपुरा: सांप के डसने से 3 साल की मासूम की मौत, भीलवाड़ा से कोटा MBS लाई गई थी बच्ची, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Ladpura, Kota | Jun 16, 2026 घर में खेल रही मासूम को सांप ने डसा, कोटा MBS में इलाज के दौरान मौत स्क्रिप्ट: भीलवाड़ा जिले के हनुमाननगर की रहने वाली साढ़े तीन वर्षीय मासूम कुमकुम की सांप के काटने से मौत हो गई। परिजनों के अनुसार बच्ची को घर पर ही सांप ने डस लिया था। हालत बिगड़ने पर उसे पहले देवली अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए कोटा के एमबीएस अस्पताल रेफर किया गया।