बगोदर: जीटी रोड बेको के पास तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर हुई दुर्घटनाग्रस्त, चार घायल
बगोदर थाना क्षेत्र के जीटी रोड बेको अंडर पास ब्रीज में शुक्रवार को तेज रफ्तार बोलेरो अंनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना से चार लोग घायल हो गये।जिसमें दो बच्चे शामिल है।घटना के बाद आस पास के लोगो ने घायलो को ईलाज के लिए घंघरी स्थित राजा नर्सिंग होम भेज दिया,जहां दो की प्राथामिक उपचार के बाद बेहतर ईलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया।