समाहरणालय,शेखपुरा
(जन सम्पर्क शाखा)
प्रेस विज्ञप्ति 431, दिनांक 03.08.2026
*****************************
*'सबका सम्मान, जीवन आसान' कार्यक्रम में डीएम ने सुनीं जन समस्याएं, आवेदनों के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश*
*****************************
आज दिनांक 03 अगस्त 2026 को श्री शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी शेखपुरा की अध्यक्षता में अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में 'सबका सम्मान, जीवन आसान' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिले के दूर-दराज क्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपनी समस्याओं को लेकर अपनी बात जिला पदाधिकारी महोदय के समक्ष रखी। आज के इस कार्यक्रम में आम जनता से कुल 12 आवेदन प्राप्त हुए। जिनमें अधिकांश आवेदन भूमि से संबंधित थे जैसे जमीन का परमार्जन कराने, जमीन का मापी कराने, वंशावली बनवाने, खाता खसरा चढ़ाने, भदौसी दरियापुर में अमीन और कानूनगो के द्वारा जमीन को गलत तरीके से चढ़ाने, नगर परिषद् में पर्चा दिलाने, परिमार्जन कराने, जमीन अतिक्रमण से मुक्ति दिलाने, छज्जा निर्माण पर रोक लगाने, खाता खसरा रकवा चढ़ाने आदि से संबंधित मामले प्राप्त हुआ।
जिला पदाधिकारी महोदय ने स्वयं प्रत्येक फरियादी को अपने पास बुलाकर उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना। आवेदनों की गंभीरता को देखते हुए जिला पदाधिकारी महोदय ने मौके पर ही संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को निर्देशित कर इन मामलों की निष्पक्ष जांच करने और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई के दौरान जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए है कि जनता की समस्याओं का समाधान करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि
"जो भी आवेदन प्राप्त हुए हैं, उनका निष्पादन निर्धारित समयसीमा के भीतर अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए। किसी भी परिवादी को अपने काम के लिए बार-बार कार्यालय के चक्कर न काटने पड़ें,"
इस अवसर पर जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सह जिला जनता दरबार प्रभारी पदाधिकारी श्री धर्मेंद्र कुमार सहित अन्य वरीय पदाधिकारी और संबंधित कर्मी उपस्थित रहे।
जिला प्रशासन की इस पहल से फरियादियों में उम्मीद जगी है कि उनकी समस्याओं का निराकरण अब समयबद्ध तरीके से हो सकेगा।
*डी॰पी॰आर॰ओ॰,*
*शेखपुरा।*
Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura
1 views | Sheikhpura, Bihar | Aug 3, 2026