शामली: शामली के लिलौंन गांव निवासी व्यक्ति को पुलिस ने ₹30 हजार की चरस व चाकू के साथ किया गिरफ्तार
Shamli, Shamli | Apr 20, 2026 सोमवार की शाम साढ़े 5 बजे शामली कोतवाली पुलिस ने बताया कि नशा तस्करों के खिलाफ जारी अभियान के तहत स्थानीय पुलिस ने क्षेत्र के गांव लिलौन निवासी अंकुर नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से करीब ₹30 हजार कीमत की 300 ग्राम चरस और एक अवैध चाकू बरामद हुआ है। गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में केस दर्ज करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।