खुरई: मुड़िया फार्म में डबरी में डूबने से 32 वर्षीय युवक की मौत, पत्नी ने बचाने का प्रयास किया
Khurai, Sagar | May 18, 2025 रविवार दोपहर लगभग 1.00 बजे शहरी थाना पुलिस ने खुरई अस्पताल की मर्चुरी में एक युवक का पोस्टमार्टम करवाया, दरअसल शनिवार शाम मुड़िया फार्म पर बनी डाबरी में नहाने गए 32 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई थी उसकी पत्नी ने डाबरी में कूदकर बचाने का प्रयास किया लेकिन नहीं बचा पाई। परिजनों ने उसके शव को निकाला। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया।