कैराना: फर्जी नंबर प्लेट लगी बाइक का हुआ चालान, रजिस्टर्ड बाइक के स्वामी ने कैराना कोतवाली में दर्ज कराया मुकदमा
Kairana, Shamli | May 15, 2026 कस्बा जलालाबाद के मोहल्ला अली हसन निवासी सन्नी ने एसपी के आदेश पर कैराना कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। बताया है कि कुछ समय पूर्व उसके मोबाइल नंबर पर चालान कटने की जानकारी हुई, जबकि चालान में दर्शाई गई बाइक उसकी नहीं थी। आरोप है कि अज्ञात व्यक्ति उसकी बाइक के नंबर की फर्जी प्लेट अपनी बाइक पर लगाकर चला रहा है।