मुज़फ्फरनगर: चरथावल में तेंदुए का आतंक, सैकड़ों ग्रामीण लाठी-डंडों के साथ खेतों में उतरे, वन विभाग ने लगाया पिंजरा
चरथावल क्षेत्र के रोनी हरजीपुर गांव में पिछले एक सप्ताह से तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत है। किसानों ने भारतीय किसान यूनियन नेता विकास शर्मा के नेतृत्व में लाठी-डंडों के साथ खेतों में सर्च अभियान चलाया। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगा दिया। विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने तेंदुआ दिखने पर तुरंत सूचना दे