लखनादौन: लखनादौन में दिखा बादलों का तांडव, चमकती बिजली से डरे किसान
लखनादौन विकासखंड के आसमान में एक बार फिर आज दिन सोमवार को शाम करीब 6:30 से घने बादलों का डेरा देखा जा सकता है। तो वही आपको यह भी बताते चलें कि करीब 80% किसानो की फसले अब भी खेतों में खड़ी हुई है। ऐसे में अगर बारिश होती है तो किसानों को काफी नुकसान होने की संभावना है।