चैनपुर: चोटहासा गांव में सूने घर का ताला तोड़कर आभूषण व नकदी सहित ₹9 लाख की चोरी
चैनपुर थाना क्षेत्र के चोटहासा गांव में सुने घर का ताला तोड़कर नगदी ज्वेलरी समेत नौ लाख रुपए की चोरी कर ली गई। घर के सदस्य रिश्तेदार के यहां गए थे। सुने घर देख कर चोर पिछले दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुसे एवं घटना को अंजाम दिया। सूचना पाकर पुलिस खोजी कुत्ता एवं फिंगरप्रिंट के सदस्यों के साथ घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।