Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
No video available

वतन से मोहब्बत वो इस कदर निभा गए, प्यार वाले दिन वतन पर जान लुटा गए! पुलवामा के शहीदों को शत शत-नमन नमन!!🙏 जय हिंद🇮🇳

2.1k views | Koderma, Kodarma | Feb 14, 2021

MORE NEWS

छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला व परिजनों से मारपीट, जान से मारने की धमकी देने का आरोप

झुमरी तिलैया। तिलैया थाना क्षेत्र के माईका गली निवासी एक महिला ने कुछ लोगों पर घर में घुसकर मारपीट, छेड़छाड़, लूटपाट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए तिलैया थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।आवेदन में रुबी देवी, पति मनोज मोदी ने बताया है कि वह सिलाई-कढ़ाई का काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करती हैं। उनके अनुसार, दुकान में अकेली होने के दौरान दीपक मोदी ने उनके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर शोर सुनकर उनके भाई विनय कुमार पहुंचे। इसी दौरान आरोप है कि सुभाष मोदी, चंपा देवी सहित अन्य लोग लाठी-डंडे लेकर पहुंचे और उनके तथा उनके बड़े भाई के साथ मारपीट की। घटना में उनके सिर पर चोट लगी, जबकि उनके बड़े भाई का दांत टूट गया।शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि बाद में आरोपितों ने उनके छोटे भाई विकास मोदी की दुकान पर पहुंचकर गाली-गलौज की, जान से मारने की धमकी दी तथा गले की चेन और सिलाई दुकान में रखे करीब दो हजार रुपये भी ले गए।पीड़िता ने आवेदन में बताया है कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। उन्होंने तिलैया थाना पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला व परिजनों से मारपीट, जान से मारने की धमकी देने का आरोप झुमरी तिलैया। तिलैया थाना क्षेत्र के माईका गली निवासी एक महिला ने कुछ लोगों पर घर में घुसकर मारपीट, छेड़छाड़, लूटपाट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए तिलैया थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।आवेदन में रुबी देवी, पति मनोज मोदी ने बताया है कि वह सिलाई-कढ़ाई का काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करती हैं। उनके अनुसार, दुकान में अकेली होने के दौरान दीपक मोदी ने उनके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर शोर सुनकर उनके भाई विनय कुमार पहुंचे। इसी दौरान आरोप है कि सुभाष मोदी, चंपा देवी सहित अन्य लोग लाठी-डंडे लेकर पहुंचे और उनके तथा उनके बड़े भाई के साथ मारपीट की। घटना में उनके सिर पर चोट लगी, जबकि उनके बड़े भाई का दांत टूट गया।शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि बाद में आरोपितों ने उनके छोटे भाई विकास मोदी की दुकान पर पहुंचकर गाली-गलौज की, जान से मारने की धमकी दी तथा गले की चेन और सिलाई दुकान में रखे करीब दो हजार रुपये भी ले गए।पीड़िता ने आवेदन में बताया है कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। उन्होंने तिलैया थाना पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Koderma, Kodarma | Aug 1, 2026

चंदवारा प्रखंड के पथलगड्डा पंचायत का मामला, उच्चस्तरीय जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग

चंदवारा प्रखंड अंतर्गत पथलगड्डा पंचायत में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना  के तहत हाल ही में बनी लगभग चार किलोमीटर लंबी सड़क पहली ही बारिश में कई स्थानों पर धंसने लगी है। सड़क के किनारे मिट्टी भराई और समतलीकरण ठीक से नहीं होने के कारण बरसात शुरू होते ही किनारे टूटने लगे, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं।ग्रामीणों का शनिवार को 12 बजे कहना है कि निर्माण कार्य के दौरान ही गुणवत्ता को लेकर आपत्ति जताई गई थी, लेकिन संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया। अब सड़क के कई हिस्सों में किनारे धंसने और गड्ढे बनने से राहगीरों के साथ-साथ स्कूली बच्चों और स्थानीय लोगों के लिए आवागमन जोखिम भरा हो गया है।ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद ठेकेदार ने भुगतान प्राप्त कर लिया, जबकि सड़क कुछ ही महीनों में क्षतिग्रस्त होने लगी। उन्होंने निर्माण कार्य की उच्चस्तरीय तकनीकी जांच, दोषी ठेकेदार एवं संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई तथा सड़क की शीघ्र मरम्मत कर सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की है।

चंदवारा प्रखंड के पथलगड्डा पंचायत का मामला, उच्चस्तरीय जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग चंदवारा प्रखंड अंतर्गत पथलगड्डा पंचायत में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत हाल ही में बनी लगभग चार किलोमीटर लंबी सड़क पहली ही बारिश में कई स्थानों पर धंसने लगी है। सड़क के किनारे मिट्टी भराई और समतलीकरण ठीक से नहीं होने के कारण बरसात शुरू होते ही किनारे टूटने लगे, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं।ग्रामीणों का शनिवार को 12 बजे कहना है कि निर्माण कार्य के दौरान ही गुणवत्ता को लेकर आपत्ति जताई गई थी, लेकिन संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया। अब सड़क के कई हिस्सों में किनारे धंसने और गड्ढे बनने से राहगीरों के साथ-साथ स्कूली बच्चों और स्थानीय लोगों के लिए आवागमन जोखिम भरा हो गया है।ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद ठेकेदार ने भुगतान प्राप्त कर लिया, जबकि सड़क कुछ ही महीनों में क्षतिग्रस्त होने लगी। उन्होंने निर्माण कार्य की उच्चस्तरीय तकनीकी जांच, दोषी ठेकेदार एवं संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई तथा सड़क की शीघ्र मरम्मत कर सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की है।

Koderma, Kodarma | Aug 1, 2026

कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर, झुमरी तिलैया में शनिवार को दो दिवसीय प्रांतीय प्रधानाचार्य बैठक का भव्य शुभारंभ
कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर, झुमरी तिलैया में शनिवार को दो दिवसीय प्रांतीय प्रधानाचार्य बैठक का भव्य शुभारंभ शनिवार को हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन क्षेत्रीय संगठन मंत्री ख्यालीराम, क्षेत्रीय मंत्री रामावतार नारसरिया, प्रदेश सचिव नकुल कुमार शर्मा, विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष नारायण सिंह एवं प्राचार्य आनंद मोहन ने मां सरस्वती एवं भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया।बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव नकुल कुमार शर्मा ने कहा कि यह आयोजन विद्या भारती की शैक्षणिक योजनाओं को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। वहीं क्षेत्रीय संगठन मंत्री ख्यालीराम ने कहा कि सभी विद्यालयों का उद्देश्य राष्ट्र निर्माण है और नई शिक्षा नीति में विद्या भारती के मूलभूत सिद्धांतों को स्थान मिलना गर्व की बात है। क्षेत्रीय मंत्री रामावतार नारसरिया ने प्रधानाचार्यों से नए संकल्प के साथ कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में प्रांतीय एवं विभागीय पदाधिकारी, विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के सदस्य, सामाजिक कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में आचार्य-आचार्याएं उपस्थित रहे।

कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर, झुमरी तिलैया में शनिवार को दो दिवसीय प्रांतीय प्रधानाचार्य बैठक का भव्य शुभारंभ कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर, झुमरी तिलैया में शनिवार को दो दिवसीय प्रांतीय प्रधानाचार्य बैठक का भव्य शुभारंभ शनिवार को हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन क्षेत्रीय संगठन मंत्री ख्यालीराम, क्षेत्रीय मंत्री रामावतार नारसरिया, प्रदेश सचिव नकुल कुमार शर्मा, विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष नारायण सिंह एवं प्राचार्य आनंद मोहन ने मां सरस्वती एवं भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया।बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव नकुल कुमार शर्मा ने कहा कि यह आयोजन विद्या भारती की शैक्षणिक योजनाओं को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। वहीं क्षेत्रीय संगठन मंत्री ख्यालीराम ने कहा कि सभी विद्यालयों का उद्देश्य राष्ट्र निर्माण है और नई शिक्षा नीति में विद्या भारती के मूलभूत सिद्धांतों को स्थान मिलना गर्व की बात है। क्षेत्रीय मंत्री रामावतार नारसरिया ने प्रधानाचार्यों से नए संकल्प के साथ कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में प्रांतीय एवं विभागीय पदाधिकारी, विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के सदस्य, सामाजिक कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में आचार्य-आचार्याएं उपस्थित रहे।

Koderma, Kodarma | Aug 1, 2026

वतन से मोहब्बत वो इस कदर निभा गए, प्यार वाले दिन वतन पर जान लुटा गए! पुलवामा के शहीदों को शत शत-नमन नमन!!🙏 जय हिंद🇮🇳 - Koderma News