कोरबा के बाकी मोगरा इलाके में अपराधों में लगातार हो रहे वृद्धि से आम जनता काफी भयभीत नजर आ रही है. इसी बात को मुद्दा बनाकर कांग्रेस अब पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं. गुरुवार को कांग्रेस पदाधिकारी बाकी मोगरा थाना पहुंचे और जमीन पर बैठकर विरोध प्रदर्शन किया.