नामकुम: कांके डैम के कैचमेंट एरिया स्थल का रांची नगर निगम के अपर प्रशासक ने किया निरीक्षण
Namkum, Ranchi | Feb 6, 2026 कांके डैम के कैचमेंट एरिया स्थल का शुक्रवार शाम करीब पांच बजे रांची नगर निगम के अपर प्रशासक संजय कुमार ने निरीक्षण किया। इस दौरान कांके डैम के कैचमेंट एरिया का स्थल निरीक्षण एवं वास्तविक स्थिति का आकलन किया गया। निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि उक्त कैचमेंट एरिया में अवैध रूप से कुल 09 भवनों का निर्माण किया गया है।