समस्तीपुर: दुर्गा पूजा को लेकर सड़कों पर उतरे एसपी, सभी पंडालों का किया निरीक्षण और दिए कई निर्देश, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
समस्तीपुर शहर में होने वाले दुर्गा पूजा को लेकर समस्तीपुर एसपी अशोक मिश्रा व नगर थाना अध्यक्ष आशुतोष कुमार अपने दल बल के साथ सोमवार की दोपहर लगभग 1:00 बजे पूजा पंडाल का लिया जायजा।पूजा कमेटी सदस्यों के साथ की बातचीत कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश। दुर्गा पूजा में डीजे पर रहेगा प्रतिबंध व पूजा पंडाल में सीसीटीवी कैमरे से होगी निगरानी।