समस्तीपुर: बेंगरी चौर में बदमाशों ने युवक से बाइक लूटने की कोशिश, विरोध करने पर जानलेवा हमला, पुलिस जांच में जुटी
समस्तीपुर जिले के चकमेहसी थाना क्षेत्र के बेंगरी चौर में रविवार की रात्रि लगभग 9:30 बजे बाजार से घर लौट रहे युवक को बदमाशों ने बाइक लूटने की कोशिश विरोध करने पर जानलेवा हमला। जख्मी की पहचान सहूरी गांव के अमरजीत कुमार के रूप में की गई।चकमेहसी थाना अध्यक्ष दिव्या ज्योति दलबल के साथ रविवार व सोमवार की मध्य रात्रि जख्मी से पूछताछ करने पहुंची सदर अस्पताल।