समस्तीपुर: जितवारपुर बुले चौक के पास प्रेम प्रसंग मामले को लेकर युवक पर जानलेवा हमला
समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर बुलेट के पास रविवार की रात्रि लगभग 9:30 बजे जख्मी युवक देशवा से अपने बहन के यहां से घर जा रहा युवक पर बदमाशों ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। सूचना पर परिजन पहुंचे जख्मी को अस्पताल में कराया भर्ती। परिजन के द्वारा इसकी सूचना मुफस्सिल थाना अध्यक्ष पिंकी प्रसाद को दी गई। पुलिस जांच में जुटी।