शाजापुर: पुराने श्मशान घाट के पास युवक पर बेल्ट और पाइप से हमला, दो के खिलाफ मामला दर्ज
कोतवाली थाना क्षेत्र में एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। बेरछा रोड निवासी सूरज पंवार ने शिकायत दर्ज कराई कि शुक्रवार शाम पुराने श्मशान घाट के पास अनिल नाथ और उसके एक साथी ने विवाद के दौरान बेल्ट व प्लास्टिक के पाइप से उसकी पिटाई कर दी। घटना में युवक घायल हो गया। पीड़ित ने जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। दो आरोपियों पर केस केस दर्ज