मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कल 5 जुलाई को प्रस्तावित शिवपुरी आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। वीआईपी मूवमेंट के मद्देनजर कल शहर की यातायात व्यवस्था में विशेष बदलाव किए गए हैं, ताकि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहें और आमजन को असुविधा न हो।