सुपौल: शहर में अतिक्रमणकारियों पर प्रशासन की तीसरे दिन भी कड़ी कार्रवाई, महावीर चौक से स्टेशन चौक तक चला बुलडोजर
Supaul, Supaul | Dec 3, 2025 सुपौल नगर परिषद क्षेत्र में बुधवार दोपहर करीब 3 बजे से अतिक्रमण हटाओ अभियान का दौर तीसरे दिन भी जारी रहा। अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) इंद्रवीर कुमार के नेतृत्व में महावीर चौक, लोहिया चौक, पटेल चौक सहित शहर के कई प्रमुख मार्गों पर प्रशासन ने अवैध कब्जों पर कार्रवाई की।एसडीओ ने बताया कि शहर में लगातार बढ़ती जाम की समस्या को देखते हुए यह अभियान आवश्यक हो गया है।