बड़ा मलेहरा: महाराजगंज: ज़मीन विवाद में खूनी संघर्ष, तीन लोग गंभीर घायल
जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, तीन लोग गंभीर घायल बड़ामलहरा थाना क्षेत्र के महाराजगंज गांव में जमीन बंटवारे को लेकर हुआ विवाद हिंसक हो गया। शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे एक ही परिवार के तीन लोगों पर लाठी-डंडों, लोहे की रॉड और पत्थरों से जानलेवा हमला किया गया। हमले में राजेश लखेरा (42), कालीचरण लखेरा (32) और रोशनी लखेरा (38) गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों के अनुसार