आरा: चरपोखरी के मुकुंदपुर गांव में हर्ष फायरिंग के दौरान आर्मी जवान को लगी गोली, निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती
Arrah, Bhojpur | May 6, 2026 मामला चरपोखरी थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर गांव का है। जहां मंगलवार की देर रात करीब साढ़े बारह बजे एक शादी समारोह के वक्त हर्ष फायरिंग में सेना के एक जवान को गोली लग गई।जख्मी जवान की पहचान तरारी थाना क्षेत्र के जेठवार गांव निवासी स्व राजेंद्र साह के 25 वर्षीय पुत्र भोला साह के रूप में हुई। घटना के बाद वैवाहिक कार्यक्रम में अफरा-तफरी मच गई।