उतरौला: बिजलीपुर-उतरौला मार्ग पर जल निकासी बाधित, किसानों की फसल खतरे में
बिजलीपुर-उतरौलाबाईपास मार्ग पर जल निकासी रुक जाने से ग्राम पंचायत रेहार के रास्तों और खेतों में पानी भरा है। इसका असर किसानों की धान की फसल पर पड़ चुका है और आने वाली गेहूं की बुवाई पर खतरा मंडरा रहा है। जिला प्रशासन ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया है।