चांदपुर: नूरपुर ब्लॉक प्रमुख आकांशा चौहान को ब्लॉक प्रमुख संघ का जिला अध्यक्ष बनाया गया
मंगलवार की दोपहर करीब दो बजे मिली जानकारी के मुताबिक नूरपुर ब्लॉक प्रमुख आकांशा चौहान को प्रदेश संगठन महामंत्री त्रिपुरेश मिश्रा की संस्तुति पर प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह ने बिजनौर का जिला अध्यक्ष बनाया गया है।संगठन के प्रति उनकी निष्ठा और कार्यक्षमता को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।