मांझी: वाराणसी में गंगा में डूबने से मांझी के युवक की मौत, गांव में मचा कोहराम
Manjhi, Saran | Aug 14, 2026 मांझी नगर पंचायत के कुंअर टोली निवासी 24 वर्षीय संतोष कुमार शर्मा उर्फ छोटू की गुरुवार की रात वाराणसी के राजेंद्र घाट पर गंगा नदी में डूबने से मौत हो गई। वह अपने मित्रों के साथ गंगा स्नान के बाद बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने वाराणसी गए थे। जहां नहाने के दौरान डूब गए। शुक्रवार को 12:00 तक शव गांव नहीं पहुंच सका था।