भदोही: सुरहन गांव में जिला पंचायत राज अधिकारी के नेतृत्व में
मतदाता जागरूकता रैली का हुआ आयोजन
सुरहन गांव में जिला पंचायत राज अधिकारी के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जिला पंचायत राज अधिकारी के अलावा ग्राम प्रधान, सेक्रेटरी व ग्रामीणों ने जागरूकता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर लोगों को जागरुक किया। इस दौरान जिला पंचायत राज अधिकारी ने कहा कि मताधिकार का प्रयोग करना हमारा अधिकार है, इसलिए लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए अपने-अपने घरों से निकलकर मतदान अवश्य करें।