रामनगर: रामनगर थाना अंतर्गत बाराबंकी-बहराइच हाईवे पर कार और मोटरसाइकिल में हुई टक्कर, एक युवक गंभीर रूप से घायल
रामनगर थाना अंतर्गत बाराबंकी बहराइच हाईवे पर कार और मोटरसाइकिल में हुई टक्कर एक युवक हुआ गंभीर रूप से घायल। मोटरसाइकिल सवार घायल की पहचान अनिल कुमार निवासी बुलहा बभनी थाना रानीपुर जनपद बहराइच के रूप में हुई। इलाज के लिए पुलिस के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर भेजा गया जहां से बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।