सरधना: सिलेंडर न मिलने से नाराज शिक्षक ने कालंद चुंगी पर गैस कार्यालय पर सल्फास की गोली खाने का प्रयास किया
सरदार नगर के कारण चुंगी स्थित एक गैस एजेंसी कार्यालय पर उस वक्त हंगामा के आसार पैदा हो गई जब कई दिनों चक्कर लगाने के बावजूदभी गैस न मिलने से नाराज एक शिक्षक एजेंसी पर सल्फास की गोली लेकर पहुंच गया और सिलेंडर ना मिलने पर हंगामा करते हुए सल्फास की गोली खाने का प्रयास किया,लेकिन इसी बीच एजेंसी पर कार्यरत एक कर्मचारी ने उनके हाथ से गोलियों का पैकेट छीन लिया।