अरेराज: अरेराज में दवा खरीदने आए एक वृद्ध की हार्ट अटैक से हुई मौत
अरेराज में दवा खरीदने आए एक बृद्ध की हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना शनिवार की है,जहां दवा खरीद कर लौटने के दौरान मंदिर रोड में स्थित पीएनबी बैंक के समीप सड़क के किनारे बैठने के बाद बृद्ध व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान मलाही थाना क्षेत्र के नगदाहां पंचायत अंतर्गत बेलही ग्राम निवासी 65 वर्षीय वृद्ध अलाउद्दीन मियां के रूप में की गई।