पिछोर थाना प्रभारी द्वारा प्रेस नोट के माध्यम से आज गुरुवार दोपहर लगभग 3:30 बजे बताया है। वरिष्ठ अधिकारीयो के निर्देशन में पुलिस टीम ने आरोपी से कुल लगभग 505 लीटर हाथ भट्टी निर्मित कच्ची शराब जिसकी कीमत लगभग रु 50,500 जप्त की गई। 5000 लीटर लहान मौके पर नष्ट किया गया। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2)आबकारी अधिनयम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिसम्मत गिरफ्तारी की गई।