हमीरपुर: हमीरपुर में एक बाइक पर 6 सवार, पुलिस बाइक सवारों की तलाश में जुटी, ट्रैफिक नियमों के तहत होगी कार्रवाई
जनपद में एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक ही बाइक पर छह लोग सवार होकर हाईवे पर फर्राटा भरते नजर आ रहे हैं। इस दौरान बाइक को किसी कार सवार ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर वायरल कर दिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि बाइक पर एक महिला और एक पुरुष के साथ चार बच्चे बैठे हुए हैं। हैरानी की बात यह है कि एक छोटा बच्चा बाइक के हैंडल पर लटक कर सोता ह