भिवानी: महिला अध्यापिका मनीषा मामले में सरकार ने मानी परिजनों की मांगें, सीबीआई करेगी जांच
जिला भिवानी के गांव ढाणी लक्ष्मण निवासी मनीषा की मौत के मामले में मनीषा के पिता और गांव की कमेटी के सदस्यों ने मंगलवार देर रात जिला प्रशासन के माध्यम से सरकार से इस मामले की सीबीआई से जांच करवाने की मांग की। इस पर जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी तक मांग को पहुंचाया।