भिवानी: अध्यापिका मनीषा के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भिवानी के बावड़ी गेट पर व्यापारियों का विरोध प्रदर्शन
मंगलवार को व्यापार मंडल ने शहर में प्रदर्शन कर गांव सिंघानी में अध्यापिका मनीषा की हत्या के आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त सजा दिए जाने की मांग की। विरोध प्रदर्शन में शहर के कई व्यापारिक प्रतिष्ठान और बावड़ी गेट के व्यापारी रहे। व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो पूरे जिले में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा