समाहरणालय पूर्णिया,
जिला जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति:-890,
दिनांक 10/07/2026,
===================
श्री सम्राट चौधरी माननीय मुख्यमंत्री बिहार सरकार द्वारा शुक्रवार को बिहार के करीब 97 लाख पेंशनधारियों के खाते में डीबीटी के माध्यम से प्रति लाभार्थी को ₹1100 पेंशन की राशि भेजी गई।
जिसका सीधा लाइव प्रसारण कार्यक्रम पूर्णिया के NIC में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित किया गया। इस मौके पर जिला पदाधिकारी, श्री अंशुल कुमार (भा• प्र•से•) एडीएसएस अमरेश कुमार के अलावे कई लाभुक भी मौजूद थे।
लाभुकों ने मौके पर कहा कि पहले ₹400 पेंशन की राशि मिलता था। अब माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा ₹1100 पेंशन की राशि प्रति माह 10 तारीख को उनके खाते में डीबीटी के माध्यम से आती है । इससे हमलोगो को काफी फायदा होता है। अब हमलोग अपने रोजमर्रा और जरूरत के काम को सहजता से कर लेते हैं और साथ ही साथ दवाई, फल आदि जरूरत की समाग्री भी खरीद लेते हैं। जिससे अब हमलोगो की बहुत सारी समस्याएं दूर हो गई है।
मौके पर मीडिया प्रतिनिधिगण से रू-ब-रू होते हुए जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) द्वारा बताया गया कि शुक्रवार को पूर्णिया जिले के 278000 पेंशनधारियों के खाते में डीबीटी के माध्यम से पेंशन की राशि प्रति लाभुक को ₹1100 चली गई है।
कुछ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण नहीं होने के कारण राशि नहीं जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा लागातार छूटे हुए पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण का कार्य त्वरित गति से करवाया जा रहा है।
जिलाधिकारी महोदय द्वारा कहा गया कि सरकार का यह बड़ा कदम है इससे लाभुकों को अब काफी सुविधा मिल रही है। डीबीटी के माध्यम से खाते में राशि जाने के कारण अब बिचोलिया से भी मुक्ति मिली है ।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
11 views | Purnia, Bihar | Jul 10, 2026