महसी: लौकीहा के पास टैंकर पलटते ही ग्रामीणों ने डीजल लूटने के लिए उमड़कर बाल्टी-डिब्बों में भरकर ईंधन ले गए, वीडियो वायरल
खैरीघाट थाना क्षेत्र के बेलहा-बहरौली तटबंध पर लौकीहा के पास गुरुवार शाम करीब 5 बजे डंपर से टक्कर के बाद डीजल से भरा टैंकर खाई में पलट गया। टैंकर से रिस रहे डीजल को स्थानीय ग्रामीण बाल्टी, डिब्बों और अन्य बर्तनों में भरकर घर ले जाते दिखाई दिए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने पानी के साथ कैमिकल का छिड़काव कराया।।