तेज बारिश भी नहीं डिगा सकी आस्था: सनातन मठ में बागेश्वर सरकार के दिव्य दरबार में छाता लेकर श्रद्धा में डटे रहे हजारों भक्त
मुंबई (भिवंडी)। इन दिनों 3 दिवसीय बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी महाराष्ट्र के मुंबई-भिवंडी स्थित बागेश्वर बालाजी सनातन मठ की यात्रा पर हैं, जहाँ प्रतिदिन दिव्य दरबार का आयोजन किया जा रहा है।दिव्य दरबार के और भक्तों से भेट कर रहे है,यात्रा के तृतीय दिवस, 23 जून को सनातन मठ परिसर के मैदान में आयोजित कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालु अपनी समस्याओं के समाधान और पूज्य सरकार के दर्शन के लिए उपस्थित थे। इसी दौरान अचानक मौसम ने करवट ली और तेज बारिश शुरू हो गई,तेज बारिश के बावजूद बागेश्वर सरकार अपने आसन पर विराजमान रहे और बागेश्वर बालाजी एवं सन्यासी बाबा की कृपा से श्रद्धालुओं की अर्जी एवं परचे baana का क्रम लगातार जारी रखा। दूसरी ओर, हजारों श्रद्धालु भी छाता लेकर अथवा बारिश में भीगते हुए पूरे मनोयोग से दिव्य दरबार में डटे रहे। लगभग आधे घंटे तक लगातार हुई तेज बारिश भी उनकी आस्था को डिगा नहीं सकी।
सनातन मठ में उस समय एक अद्भुत दृश्य देखने को मिला। मूसलाधार बारिश के बीच एक ओर बागेश्वर सरकार निरंतर दिव्य दरबार का संचालन करते रहे, वहीं दूसरी ओर हजारों श्रद्धालु अटूट विश्वास और भक्ति के साथ वहीं बैठे रहे। यह दृश्य मानो यह संदेश दे रहा था कि सच्ची श्रद्धा के सामने प्रकृति की बाधाएँ भी छोटी पड़ जाती हैं।
बागेश्वर धाम सरकार
Chhatarpur, Chhatarpur | Jun 24, 2026