बरेली: DM अविनाश सिंह का बड़ा एक्शन, फर्जी निस्तारण पर चलेगा स्पेशल अभियान, अफसरों को दी गई सख्त चेतावनी
बरेली। जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही अब अधिकारियों पर भारी पड़ सकती है। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने आईजीआरएस शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि 1 जून से 30 जून 2026 तक विशेष अभियान चलाकर 1 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 के बीच स्पेशल क्लोज और असंतोषजनक फीडबैक