बांके बाज़ार: दो महीने से उखड़ी पड़ी है शेरघाटी–पन्नियां सड़क, ग्रामीणों में नाराजगी, आवागमन हुआ मुश्किल
शेरघाटी से पन्नियां गांव होते हुए रानीगंज जाने वाली मुख्य सड़क को निर्माण कार्य के लिए ठेकेदार द्वारा करीब दो महीने पहले उखाड़ दिया गया था, लेकिन अब तक सड़क का निर्माण पूरा नहीं कराया गया है। अधूरी हालत में छोड़ी गई सड़क के कारण स्थानीय लोगों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क उखड़ी होने से स्कूल जाने वाले बच्चों,