तालबेहट: ग्राम शाहपुर निवासी पीड़ित ने नामजद दबंगों पर पुरानी रंजिश के चलते घात लगाकर हमला करने का आरोप लगाया
ग्राम शाहपुर निवासी पीड़ित ने जानकारी देते हुए बताया कि वह अपने खेत से लौटकर घर की ओर आ रहा था।इसी दौरान घात लगाकर बैठे कुछ नामजद दबंगों ने रास्ते में उसके ऊपर अचानक लाठी डंडों व धारदार हथियार से हमला कर दिया।जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित ने उक्त मामले में उच्चाधिकारियों से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही किए जाने की मांग की है।