बिजनौर: बिजनौर में झालू रोड पर डेढ़ महीने पूर्व मिल की गर्म राख में झुलसे पांच बच्चों में से एक की उपचार के दौरान हुई मौत
Bijnor, Bijnor | Jun 24, 2026 बिजनौर में आज बुधवार को सुबह करीब 10:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार 1 मई को झालू रोड पर शुगर मिल द्वारा डाली गई गर्म राख़ में 5 बच्चे झुलस गए थे। जिन्हें बिजनौर से हायर सेंटर रेफर किया गया था। इस हादसे में राख़ में झूलसे 12 वर्षीय शाद की मौत हो गई है। जिससे मोहल्ले में गम का माहौल है। बाकी चार बच्चों का इलाज अभी भी जारी है।