चौरीचौरा थानाक्षेत्र के अवधपुर गांव के पास रेलवे ट्रैक पर गुरुवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई है। जिसकी पहचान बिहार प्रान्त के नवादा निवासी राजा मांझी (18) पुत्र केदार मांझी के रूप में हुई है। वह ईंट भट्ठे पर मजदूरी के लिए आया था। बताया गया कि उसको कम सुनाई देता था। इसी दौरान किसी कार्य के लिए रेलवे ट्रैक पर गया।