महसी: मोहर्रम त्यौहार को लेकर खैरीघाट की पुलिस पूरी तरह सतर्क, चप्पे-चप्पे पर पैनी नज़र, क्षेत्र में किया रूट मार्च
खैरीघाट थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह की अगुवाई में भारी पुलिस बल ने क्षेत्र के अलग अलग हिस्सों में पैदल रूट मार्च कर त्यौहार को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की। प्रभारी निरीक्षक ने ताजियादारों से वार्ता कर माहौल का जायजा लिया। प्रभारी निरीक्षक ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार का उन्माद एवं अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।