झांसी: जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में डीएम ने पूर्व दिए गए निर्देशों का अनुपालन न होने पर दिखाए कड़े तेवर
Jhansi, Jhansi | Jun 12, 2025 कलेक्ट्रेट नवीन सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन हुआ। जिलाधिकारी ने बैठक में समीक्षा के दौरान कड़े तेवर दिखाते हुए पूर्व बैठक में दिए गए निर्देशों का अनुपालन न होने पर नाराजगी व्यक्त की और अधिकारियों को कर्त्तव्य बोध कराते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाली सड़क सुरक्षा समिति की बैठक को गंभीरता से लें।