झांसी: मानिक चौक बाजार के दयासागर कंपाउंड की पार्किंग में शॉर्ट सर्किट से 2 बाइकों में लगी भीषण आग
Jhansi, Jhansi | Jun 12, 2025 कोतवाली थाना क्षेत्र के मानिक चौक बाजार स्थित दयासागर कंपाउंड की पार्किंग में लाइट बार-बार आने जाने से बिजली के तारों में हुआ शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी मोटरसाइकिल पर गिरी और देखते ही देखते बाइक में आग लग गई। फिर आग ने पास में खड़ी दूसरी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। वहीं बाइकों से आग की लपटें निकलता देख बाजार में अफरा तफरी मच गई।