दलौदा: दलौदा रेल धुंधडंका रोड पर कुएं से लापता व्यक्ति का शव मिला, पुलिस ने जांच शुरू की
दलौदा थाना क्षेत्र के दलोदा रेल धुंधड़का रोड स्थित कुएं में ईश्वरलाल माली की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। वह तीन-चार दिनों से लापता था, जिसकी तलाश परिवार और पुलिस कर रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद शव बाहर निकाला। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।