पखांजूर: PV 89 विवेकनगर में पत्नी से मारपीट करने के बाद पति ने फांसी पर लटककर की आत्महत्या
कांकेर जिले के बांदे थाना अंतर्गत पत्नी से मारपीट कर फांसी पर पति लटक गया। मारपीट के बाद पत्नी ने बांदे थाना में अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।शिकायत के बाद घर से पति गयाब हो गया था । और 7 दिन बाद रविवार को 9 बजे बेलगाल जंगल मे फांसी में लटका पति का शव मिला है। मृतक का नाम अमरीश हालदार बताया जा रहा है। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुची है।