पखांजूर: नमक को रंगकर खाद के रूप में बेचने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के फरार आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
कांकेर पुलिस ने शुक्रवार को लगभग 11 बजे प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है। कि राजस्थान के जिला गंगापुर सिटी के ग्राम सुरगढ़ से शिवकृष्ण गुर्जर और ओमप्रकाश भदाना को गिरफ्तार किया गया है। मामला 2 जुलाई को कृषि विभाग द्वारा पखांजूर में ट्रक से बरामद खाद का परीक्षण पश्चात खाद नकली होना पाया गया था।जिस पर थाना पखांजूर में अपराध पंजीबद्ध किया गया था।