पखांजूर: पखांजूर में सांसद भोजराज नाग ने खुले मंच पर दिया बयान, नींबू काटकर भूत उतारने की कही बात
पखांजूर में गुरुवार को 12 बजे से जिला स्तरीय आवास मेला का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि रखे कांकेर लोकसभा के सांसद भोजराज नाग ने सभा को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों को बताया। उसी दौरान उन्होंने कहा सरकार की विकास कार्य मे धीमीगति या बाधा देने वाले को चेतावनी देते कहा कि चुनाव जीते 5 महीना हो गया।अब 6 महीने बाद काटेंगे नींबू।