चौपारण थाना क्षेत्र के डोडिया और मोर्निया गांव में पुलिस व वन विभाग ने संयुक्त अभियान चलाकर लगभग 10 एकड़ में हो रही अवैध अफीम की खेती को पहचानकर नष्ट कर दिया। मौके से 5 सेक्शन पाइप, 4 डिलीवरी पाइप और 2 हौंडा सेट बरामद कर नष्ट किए गए। अवैध खेती करने वाले लोगों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी है।