शेरघाटी: शेरघाटी के कचौड़ी पंचायत में लगा जन सहयोग शिविर, डीएम-एसपी ने किया उद्घाटन
शेरघाटी प्रखंड की कचौड़ी पंचायत में मंगलवार को जन सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना था। जिलाधिकारी शशांक शुभंकर और पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर शिविर का उद्घाटन किया। उद्घाटन में शेरघाटी अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार, शेरघाटी विधायक उदय कुमार और मुखिया अं